पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीत का आभार जताने पहुंचे पार्षद को हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने धुना

जीत का आभार जताने पहुंचे पार्षद को हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने धुना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डबरा|नगर पालिकाचुनाव में जीत के बाद जनता का आभार जताने पहुंचे पार्षद की कांग्रेस के हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने मारपीट कर दी। मामला थाने पहुंचा। लेकिन वरिष्ठ नेताओं की समझाइश के बाद मामला वहीं शांत हो गया

वार्ड क्रमांक पांच से विजय रहे बसपा प्रत्याशी बल्लीराम मौर्य मंगलवार सुबह वार्डवासियों का आभार व्यक्त करने निकले। इस दौरान वे कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नीदेवी के घर जा पहुंचे। यहां मौजूद उनके समर्थकों ने नव निर्वाचित पार्षद के साथ मारपीट कर दी। विवाद की जानकारी मिलते ही नपा अध्यक्ष सत्यप्रकाशी परसेड़िया अन्य नेता वहां पहुंच गए। समझाने पर दोनों पक्ष शांत हो गए और बिना शिकायत किए ही लौट आए। इस मामले में बल्लीराम मौर्य का कहना है कि मुन्नीदेवी के परिजन ने मारपीट की है। वहीं मुन्नीदेवी ने कहा कि समर्थकों ने मारपीट नहीं की है हमें फंसाया जा रहा है।