पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकल की आशंका, विशेष निगरानी में रहेंगे 23 केंद्र

नकल की आशंका, विशेष निगरानी में रहेंगे 23 केंद्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. एमपीबोर्ड की हाईस्कूल-हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए बने 23 केंद्र विशेष निगरानी में रहेंगे। नकल रोकने के लिए यहां पर पुलिस एक्सपर्ट पैनल तैनात रहेगा। इन केंद्रों पर प्राइवेट स्कूलों के छात्र परीक्षा देंगे इसी कारण इनको प्रशासन ने संवेदनशील या फिर अति संवेदनशील माना है।

अगले महीने के पहले सप्ताह से दोनों परीक्षाएं चालू होंगी। इनके लिए 87 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 23 केंद्रों पर पुलिस, प्रशासन विभाग की निगरानी रहेगी। विभागीय अफसरों के मुताबिक इनमें से 8 केंद्र अति संवेदनशील हैं और यहां बहुत ज्यादा सख्ती की जरूरत है। सूत्र बताते हैं कि सुरक्षा, नकल सहित अन्य कारणों से बोर्ड भी इन केंद्रों पर निगरानी करेगा। चूंकि इन सेंटरों पर प्राइवेट स्कूलों के छात्र बड़ी संख्या में परीक्षा दे रहे हैं, इसी कारण यहां पर अन्य केंद्रों की तुलना में नकल की संभावना ज्यादा है।

रोज बदली जाएगी टीचरों की ड्यूटी

दोसाल से परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्ष सहायक केंद्राध्यक्ष बदले जा रहे हैं। इस बार बोर्ड ने परीक्षा में ड्यूटी देने वाले टीचरों को भी रोज बदलने के लिए कहा है। इसके लिए बोर्ड के स्टेट लेवल के सॉफ्टवेयर पर एक हजार दो सौ टीचरों की फीडिंग चल रही है।

परीक्षासामग्री आई, 23 से बंटेगी

बोर्डसे परीक्षा सामग्री (पेपर सहित अन्य) बुधवार को ग्वालियर चुकी है। इसे अभी समन्वयक संस्था पद्मा स्कूल के स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। यह सामग्री परीक्षा केंद्रों को 23 24 फरवरी को बांटी जाएगी। तब तक स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस का पहरा रहेगा।

प्रवेशपत्र में संशोधन 15 तक

छात्रोंकी सुविधा के लिए बोर्ड ने एडमिट कार्ड में संशोधन का एक और मौका देते हुए डेट 15 फरवरी तक बढ़ा दी है। इस अवधि में विषय, माध्यम, नाम (छात्र, माता-पिता), फोटो, जन्म तिथि में कियोस्क पर जाकर ऑनलाइन करेक्शन किए जा सकते हैं।

प्रैक्टिकल12 फरवरी से स्कूलों में

रेगुलरछात्रों के प्रैक्टिकल 12 से 26 फरवरी के बीच होंगे। प्राइवेट छात्रों के प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र पर ही 2 से 20 मार्च के बीच होंगे। प्रभारी अधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय केएल गोलारिया ने कहा कि प्रैक्टिकल के लिए अनुदान राशि समन्वय संस्था को भेज दी गई है।

शहर में ये हैं अति संवेदनशील केंद्र

जीवाजीराव जयेंद्रगंज, गजराराजा खासगी बाजार, पद्मा स्कूल कंपू, मॉडल हाईस्कूल घाटीगांव, बालक स्कूल डबरा, मॉडल हाईस्कूल भितरवार, प्राइवेट पीजीवी स्कूल जीवाजीगंज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परीक्षा केंद्रों को प्रशासन ने अति संवेदनशील माना है।

कुल परीक्षा केंद्र 87

> सरकारी स्कूलों के केंद्र-44
> प्राइवेट स्कूलों में केंद्र-43
> हाईस्कूल के छात्र-23 हजार 908
> हायर सेकंडरी छात्र-18 हजार 116
> प्राइवेट स्कूलों के प्राइवेट सेंटर पर छात्र-17 हजार 154