पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जसवंत की तलाश में चल रही थी चेकिंग, पकड़े गए दूसरे सरदार

जसवंत की तलाश में चल रही थी चेकिंग, पकड़े गए दूसरे सरदार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर। महाराजपुरा के आदित्यपुरम में साले सुखविंदर की हत्या, सास बलविंदर और ससुर रजविंदर को गोली मारकर फरार हुए भानजे दामाद जसवंत का सुराग नहीं लगा है। गुरुवार को इसके डबरा आने की सूचना पुलिस को मिली थी, पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। इस चेकिंग में जसवंत के संदेह में दूसरे सरदार पकड़ लिए। पुलिस ने उनके द्वारा बताए गए नाम-पते की तस्दीक करने के बाद छोड़ दिया। वहीं सुखविंदर के परिजन ने भी एएसपी वीरेंद्र जैन से मिलकर जसवंत को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

सगे भाइयों की हत्या का प्रयास करने वाला गिरफ्तार: बिजौली के सातलपुर गांव में मवेशी खेत में घुसने के विवाद पर सगे भाइयों मृगेंद्र और उसके भाई को गोली मारने वाले आरोपियों में से एक आरोपी तुलसीराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सेमसंग सर्विस सेंटर में चोरी करने वालों के सीसीटीवी फुटेज मिले: जयेंद्रगंज में सेमसंग सर्विस सेंटर में 3 लाख के मोबाइल फोन चोरी करने वालों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले हैं इनके आधार पर ही पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...