- Hindi News
- सांखनी शुगर मिल पेराईसीजन शुरू, 100 दिन में बनेगी दो लाख बोरी शक्कर
सांखनी शुगर मिल- पेराईसीजन शुरू, 100 दिन में बनेगी दो लाख बोरी शक्कर
डबरा| करीबदो वर्ष बाद डबरा क्षेत्र में शक्कर का उत्पादन एक बार फिर शुरू हो गया है। सांखनी स्थित पार्वती स्वीटनर्स एंड पावर लिमिटेड शुगर मिल का पेराई सीजन 16 जनवरी से शुरू हो गया है। अभी तक मिल में 21 हजार क्विंटल शक्कर बनाई जा चुकी है। शुगर मिल के यूनिट हेड जितेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि इस पेराई सीजन में दो लाख बोरी शक्कर बनवाई जाएगी। इस हिसाब से मिल का पेराई सीजन 100 दिन चलेगा। पेराई सीजन शुरू होने से गन्ने के अच्छे भाव मिलने लगे हैं।