ग्वालियर. ट्रेन में वारदात को अंजाम देने की नीयत से कट्टा लेकर घूम रहे बदमाश को जीआरपी ने शनिवार को डबरा स्टेशन पर पकड़ लिया। इसके पास से एक कट्टा और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।
जीआरपी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि झांसी की ओर रही सचखंड एक्सप्रेस के एस-4 कोच में सुबह पांच बजे झांसी निवासी विक्की उर्फ विकास अहिरवार सवार हुआ। डबरा स्टेशन के पास ट्रेन में गश्त के दौरान जीआरपी स्टाफ को विक्की की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जीआरपी जवान विक्की के पास पहुंचे तब तक डबरा स्टेशन गया।
जवान विक्की से कुछ पूछताछ करते, तब तक वह चलती ट्रेन से स्टेशन पर कूद गया। जवान भी उसके पीछे कूदे और प्लेटफार्म पर पकड़ लिया। विक्की ने बताया कि वह वारदात की नीयत से ट्रेन में चढ़ा था।