- Hindi News
- डबरा की नगर पालिका अध्यक्ष ने दी पिता को मुखाग्नि
डबरा की नगर पालिका अध्यक्ष ने दी पिता को मुखाग्नि
डबरा. डबरानगर पालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाशी परसेड़िया के पिता का शनिवार की सुबह निधन हो गया। जवाहरगंज मुक्तिधाम में श्रीमती परसेड़िया ने पिता को मुखाग्नि दी। सत्यप्रकाशी परसेड़िया के पिता पूर्व ग्रामीण विस्तार अधिकारी छोटेलाल जाटव (72) का शनिवार की सुबह निधन हो गया। छोटेलाल का कोई पुत्र नहीं होने के कारण उनका अंतिम संस्कार बेटी सत्यप्रकाशी परसेड़िया ने किया।