पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के मोर्चा मंडल प्रभारी तय

भाजपा के मोर्चा मंडल प्रभारी तय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर| भाजपाके मंडल जिला प्रभारियों के दायित्व तय किए है। जिला कार्यालय मंत्री मन्नालाल दुबे ने बताया जिला अध्यक्ष एवं सांसद सुधीर गुप्ता ने 13 मंडल और 6 माेर्चा के नए प्रभारी बनाए है।

भाजपा जिला पदाधिकारी राजेश चौधरी को भानपुरा, महेंद्र चौरडिय़ा को गरोठ, रमेश धाकड़ को मेलखेड़ा, कैलाश गुप्ता को शामगढ़, भगवानसिंह शक्तावत को सुवासरा, तेजपालसिंह शक्तावत को सीतामऊ, अनिल पांडेय को कयामपुर, प्रहलाद बंधवार को मल्हारगढ़, विनोद शर्मा को बूढा, उमेश चावला को धुंधड़का, भोपालसिंह सिसौदिया को दलौदा, अनिल कियावत को मंदसौर ग्रामीण, गोपाल पटवा को मंदसौर नगर मंडल का प्रभारी बनाया है। इसी तरह सुषमा आर्य को युवा मोर्चा, सतीश खुराना अल्पसंख्यक मोर्चा, राधाकिशन पाटीदार किसान मोर्चा, निहालचंद मालवीय अजा मोर्चा, देवीलाल सिसौदिया अजजा मोर्चा, किरण मावर महिला मोर्चा प्रभारी होंगे।