पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलेभर में मावठा बरसा, गिरा तापमान

जिलेभर में मावठा बरसा, गिरा तापमान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मावठेके बादलों की मौजूदगी और मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार सुबह मौसम खुला लेकिन मावठे के बादलों की मौजूदगी रही। ठंडी हवा ने असर दिखाया। 8 से 10 किमी प्रतिघंटा की गति से चली हवा के कारण शाम 4.10 बजे मावठे की बारिश हुई। 15 मिनट हुई मावठे की बारिश ने आधे शहर को भिगो दिया। बारिश का असर बसस्टैंड, गांधी चौराहा और कॉलेज रोड पर ज्यादा था। नई आबादी, स्टेशन रोड, अभिनंदन नगर संजीत नाका क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। बरसात से सर्द हवा के तेवर तीखे हो गए। रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा। न्यूनतम 12 डिग्री रहा।

मंदसौर | शामके गांधी चौराहे पर हुई बारिश।