पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘पंडिजी के सिद्धांताें पर चलें’

‘पंडिजी के सिद्धांताें पर चलें’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दलौदा| पं.दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा करना होगी। यह बात विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने कही। वे पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, मंडी उपाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार ने माल्यार्पण किया। धर्मचंद रातड़िया आदि मौजूद थे। संचालन चंद्रशेखर मंडलोई ने किया। आभार राजेंद्रसिंह सिसौदिया ने माना।

पुण्यतिथिमनाई- गरोठ|पुरानेबस स्टैंड स्थित नप के उद्यान में पं. उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र चौरड़िया, मंडल प्रवक्ता दिनेश मालवीय, मीडिया प्रभारी राजेश नामदेव, मंदसौर नपाध्यक्ष कुसुम गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव सुषमा आर्य, पूर्व जिला महामंत्री राधाकिशन पाटीदार ने संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, नप अध्यक्ष अनोख पाटीदार, मंडल महामंत्री अशोक मालवीय, राजेश सेठिया आदि मौजूद थे।