धमनार खंड की बैठक हुई
दलौदा : मांनर्मदा हिंदू संगम महेश्वर के आगामी कार्यक्रमों को लेकर धमनार खंड की सद्भावना समिति की बैठक हुई। जिसमें रथयात्रा प्रभारी, धनसंग्रह प्रभारियों की नियुक्ति की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर चयनित गांव में धर्मसभा होगी। बैठक को जिला कार्यवाह रामेश्वर धाकड़, तहसील संयोजक गणपतसिंह आंजना ने संबोधित किया। सहसंयोजक भरत शर्मा, धनसंग्रह तहसील प्रमुख विकास सुराना, प्रचार प्रमुख हेमंत धनोतिया, खंड प्रमुख देवीलाल धनोतिया भी उपस्थित थे।