जनधन योजना में खुले 1100 से अधिक खाते
जनधन योजना में खुले 1100 से अधिक खाते
दलौदा | प्रधानमंत्रीजनधन योजना के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में 1100 से अधिक बैंक खाते खोले गए। बैंक स्टाफ ग्राम पंचायत के हर वार्ड में जाकर बिना बैंक एकाउंट वाले परिवारों को चिह्नित कर रहा है। बैंक ने धमनार, धुंधड़का जवासिया में कैंप लगाकर खाते खुलवाए। सेंट्रल बैंक प्रबंधक सुरेंद्र मोदी ने बताया खाते से वंचितों से जुड़ी प्रोसेस की जा रही है।