प्रमिला के 33 उपवास पूर्ण
प्रमिला के 33 उपवास पूर्ण
दलौदा | तपस्याओंका दौर जारी है। प्रमिला दीपक जैन के 33 उपवास का पारणा हुआ। चातुर्मास के लिए विराजित साध्वी डॉ. दर्शितकलाश्रीजी, डॉ. चिंतनकलाश्रीजी की निश्रा में तपस्वी पंच मासक्षमण, तीन सिद्धितप, तीन 16 उपवास, 10 नौ उपवास, शिखरजी तप, तेले, आयंबिल एकासने में लगातार जुटे हैं। साध्वीश्री के सान्निध्य में सोमवार सुबह तपस्वी प्रमिला ने 33 उपवास पूर्ण किए। पारणे में विमलनाथ राजेंद्र जैन चेरिटेबल ट्रस्ट, चातुर्मास समिति, राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद, नवर| परिवार, महिला मंडल ने तपस्वी की अनुमोदना की। प्रकाशचंद्र जैन, अनिल जैन, विमल जैन, राजेंद्र जैन, ललित जैन, राकेश जैन, विजय मेहता मौजूद थे।