- Hindi News
- गांव में 5 घंटे बिजली, खाद कालाबाजार में
गांव में 5 घंटे बिजली, खाद कालाबाजार में
{कांग्रेस की ब्लॉकस्तर पर बैठक, प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
भाजपासरकार की नीतियों के कारण खाद संकट बढ़ रहा है। खाद कालाबाजार में पहुंच रहा है। किसान परेशान हैं। 24 घंटे बिजली देने का वादा करने वाली भाजपा गांव में पांच घंटे बिजली नहीं दे पा रही।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रातडिय़ा ने कयामपुर, सीतामऊ, सुवासरा, शामगढ़ में हुई बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की असफलता जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, जिला पंचायत सदस्य ओमसिंह भाटी ने संबोधित किया। सीतामऊ में रामेश्वर जामलिया, सुधीर भार्गव, संजय सोनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमति रावत, कयामपुर में जिला उपाध्यक्ष रामसिंह मंडलोई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिसिंह पंवार, मदन गुर्जर शामिल हुए। सुवासरा में जिला कांग्रेस महामंत्री किशोर पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य गिरीश वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह सिसौदिया, शामगढ़ में रामगाेपाल चौधरी, संग्रामसिंह, मनोज मुजावदिया, सोनू जायसवाल शामिल हुए।
ब्लॉकस्तर पर बैठक
जिलाकांग्रेस प्रवक्ता शिवभानुसिंह बघेल ने बताया ब्लॉकस्तरीय बैठकों में 16 दिसंबर को पिपलियामंडी, 17 को दलौदा, 18 दिसंबर को मंदसौर ग्रामीण ब्लॉक की बैठक होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
ब्लाॅकस्तर पर धरना कल
किसानोंको पर्याप्त बिजली देने तथा गेहूं का बोनस समाप्त करने के विरोध में जिला किसान कांग्रेस ब्लाॅकस्तर पर धरना देगी। जिलाध्यक्ष फकीरचंद गुर्जर ने बताया 16 दिसंबर दोपहर 1 बजे जिले के सभी ब्लाॅक मुख्यालयों पर प्रदर्शन होगा।