7 हजार सदस्य बनाएंगे
दलौदा : भारतीयजनता युवा मोर्चा दलौदा मंडल के महासदस्यता अभियान को लेकर डाक बंगला पर बैठक हुई। इसमें तय हुआ मंडल स्तर पर 7 हजार सदस्य बनाएंगे। प्रत्येक पोलिंग पर 100 सदस्य बनाएंगे। शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, महामंत्री धीरज पाटीदार, सदस्यता अभियान जिला प्रभारी पुलकित पटवा ने विचार रखे। मंडल अध्यक्ष दीपक पोरवाल, महामंत्री विवेक पाटीदार, चंद्रशेखर अटोलिया, अमित सोनी, हेमंत धनोतिया, प्रकाश परमार मौजूद थे।