पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ससुराल जा रहे व्यक्ति को लूटा

ससुराल जा रहे व्यक्ति को लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भावगढ़थाने के नंदावता में ससुराल जा रहे एक व्यक्ति को चार लोगों ने लूट लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। वारदात बुधवार सुबह 4.30 बजे हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार राजस्थान के कुलथाना निवासी गोविंदराम पिता काशीराम खटीक (50) ससुराल निंबोद जा रहे थे। सुबह 4.30 बजे नंदावता स्थित शिवना घाटी पर ओमप्रकाश पिता उदयलाल कीर, ईश्वरलाल पिता उदयलाल कीर, भेरूलाल पिता लालू माली एवं श्याम निवासी नंदावता ने उनके साथ मारपीट की और बाइक, मोबाइल एवं 21 हजार रुपए लूट लिए। गोविंदराम ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया। एसडीओपी धर्मवीरसिंह चौहान ने बताया टीआई अभिनव शुक्ला मामले की जांच कर रहे हैं। गांव के लोगों से आरोपियों के बारे में पूछताछ की गई।

लहसुनचोर पकड़ाए- दलौदाकृषि मंडी से लहसुन चुराते दो लोग को पकड़ा। पुलिस ने बताया वायडीनगर थाने के बाजखेड़ी निवासी सत्तार पिता कासम खान एवं यूसुफ पिता बाबू अजमेरी ने दोपहर 3.30 बजे मंडी में रखी फरीद खान पिता उमर खान निवासी बरखेड़ी जिला रतलाम की 60 किलो लहसुन चुरा ली। लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।