- Hindi News
- किसानों ने की नारेबाजी मल्हारगढ़| भारतीयकिसान संघ ने तहसील
किसानों ने की नारेबाजी - मल्हारगढ़| भारतीयकिसान संघ ने तहसील
किसानों ने की नारेबाजी - मल्हारगढ़| भारतीयकिसान संघ ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम आरपी वर्मा को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें फसल बीमा विसंगति, अफीम पट्टे, कर्ज वसूली आदि समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन देते समय तहसील मंत्री घनश्याम शर्मा, दशरथ डांगी अन्य मौजूद थे।
मंदसौर | किसानोंकी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम मंदसौर में तहसीलदार सत्यनारायण डर्रो एवं दलौदा में तहसीलदार धर्मराज प्रधान को ज्ञापन सौंपा। सोमवार दोपहर 1.30 बजे संघ सदस्य कलेक्टोरेट पहुंचे। वहां किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद शाम 4 बजे दलौदा तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, मंत्री मदनसिंह सिसौदिया, भगवानसिंह चौहान, दयाराम पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार, भंवरसिंह पंवार, बापूलाल पाटीदार मौजूद थे।
किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन