पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धार्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत

धार्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत

दलौदा | हमेंपरिषद के माध्यम से धार्मिक शिक्षा का बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए। नियमित पाठशाला से ही धार्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है। इससे संघ संस्कार मजबूत होंगे। जिनशासन की शोभा बढ़ेगी। यह बात अभा राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशभाई धरू ने कही। वे रविवार को क्षेत्र में आगमन के दौरान पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।

राष्ट्रीय महामंत्री अशोक श्रीमाल ने जीवदया, धार्मिक विकास, मानव सेवा से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक को राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र सुराना, सुशीलकुमार, प्रचार मंत्री सुधीर लोढ़ा ने भी संबोधित किया। तरुण परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक लुणावत, सचिव अनिल सुराना भी माैजूद थे। स्वागत भाषण ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. सोहनलाल सुराना ने दिया। कार्यक्रम में पांच प्रतिक्रमण करने पर प्रतीक श्रीपाल धोका का पदाधिकारियों ने शाल, श्रीफल से सम्मान किया। साध्वी दर्शितकलाश्रीजी ने मंगलाचरण किया।