पिस्टल देने वाला आरोपी देवास में नहीं मिला
ठन्ना हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार न्यायालय ने जेल भेज दिया। प्रोडक्शन वारंट पर आए बाबू को वापस प्रतापगढ़ एवं पिस्टल के साथ गिरफ्तार आरोपी रफीक को मंदसौर जेल भेजा। पूछताछ के दौरान आरोपी रफीक ने पिस्टल देवास से लाना बताया था लेकिन देवास में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार इलेक्ट्राॅनिक व्यापारी वीरेंद्र ठन्ना की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी बाबू फकीर व आजम ने पूछताछ में बताया हत्या के लिए शूटर्स को पिस्टल मदारपुरा निवासी रफीक उर्फ कमानी ने दी। इसके आधार पर पुलिस ने रफीक को गिरफ्तार किया। रफीक ने पिस्टल बाबू के कहने पर देवास से लाने का खुलासा किया। कोतवाली पुलिस देवास पहुंची। बताए हुलिए का कोई भी व्यक्ति नहीं मिला।
दलौदा की जिस जमीन को लेकर विवाद सामने आया। उसकी रजिस्ट्री सोनगिरी निवासी जमील के पास होने की जानकारी सामने आई है। खुलासा जमील को जमानत मिल जाने के बाद हुआ। सिटी कोतवाली टीआई एमपी सिंह परिहार ने बताया जमील को 22 जनवरी को अवैध पिस्टल व एक जिंदा कारतूस के साथ नेहरू बसस्टैंड से गिरफ्तार किया। जमानत के बाद 27 जनवरी को आजम को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। पूछताछ में जमीन की रजिस्ट्री जमील के पास होने का खुलासा किया। जमील की तलाश है।
ठन्ना हत्याकांड