गो प्रवेश द्वार का लोकार्पण आज
दलौदा | अखिलानंद सरस्वती ग्रामीण गोशाला के सीतामऊ रोड धुंधड़का स्थित गोशाला प्रवेश द्वार का लोकार्पण समारोह 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से रखा है। प्रवेश स्थल बसंतीलाल जैन द्वारा निर्मित कराया। लोकार्पण स्वामी नित्यानंद महाराज करेंगे।
समाजसेवी सेठिया काे श्रद्धांजलि
मंदसौर | माथुर कॉलोनी निवासी समाजसेवी मनोहरलाल सेठिया का निधन हो गया। मुक्तिधाम पर पुत्र पंकज ने मुखाग्नि दी। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य खराब था, उपचार के लिए अहमदाबाद गए थे। गुरुवार की शाम को वहां उनकी मृत्यु हो गई। शुक्रवार सुबह निकाली गई अंतिम यात्रा में विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर श्रद्धांजलि दी।