पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोमांच से भरा रहा विधायक ट्राॅफी का कबड्डी फाइनल

रोमांच से भरा रहा विधायक ट्राॅफी का कबड्डी फाइनल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरस्वती टीम ने टिडवास की टीम हराकर जीती ट्रॉफी

भास्कर संवाददाता | मंदसौर

विधायक कप-2016 का कबड्डी फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। अंतिम पलों में दोनों टीमों के खिलाड़ियों की धड़कनें तेज हो गई। फाइनल में सरस्वती उमावि केशव नगर टीम ने टिडवास के धनगर क्लब को 27-26 पाइंट से हराते हुए विधायक ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में प्रथम 3 स्थान पाने वाले टीमों को पुरस्कार दिए।

रविवार शाम उत्कृष्ट स्कूल खेल मैदान में खेल व युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित विधायक कप स्पर्धा का कबड्डी फाइनल मैच खेला। दोनों टीमों का स्कोर समान रूप से चलता रहा और आखिरी पलों में निर्णायक बढ़त से सरस्वती स्कूल टीम ने स्पर्धा जीती। विजेता टीम सरस्वती स्कूल को विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने 10 हजार रुपए व ट्राॅफी दी। उपविजेता टीम टिडवास की धनगर क्लब को 7 हजार व तृतीय स्थान पर रहीं गरोठ टीम को 3 हजार रुपए दिए। रविवार शाम को 4 सेमीफाइनल मैच खेले। विरोधी टीमों को हराते हुए सरस्वती स्कूल व टिडवास टीम ने फाइनल में प्रवेश किया था। रेफरी की भूमिका राकेश भटेवरा, अब्दुल रज्जाक, राकेश श्रीवास्तव ने निभाई।

कबड्डी के फाइनल मैच में आखिरी दौर तक रही कशमकश।

खेल चेतना मेला समापन पर विजेता टीम को ट्राॅफी देते अतिथि।

एसडीपीएस स्कूल सर्वश्रेष्ठ, 364 प्रतिभाओं को दिए पुरस्कार
दलौदा | दलौदा में दो दिनी खेल चेतना मेले का समापन हुआ। एसडीपीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ट्राॅफी जीती। सर्वश्रेष्ठ मार्चपास्ट विनायक कॉन्वेंट, सर्वश्रेष्ठ बैंड एसडीपीएस स्कूल दलौदा का रहा। 38 स्कूलों की 364 प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खेल मेले में खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, क्रिकेट, एथलेटिक्स हुए। बालक-बालिका जूनियर व सीनियर वर्ग में ट्राॅफियां दी। 100 व 200 मीटर दौड़ में मैडल दिए। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन व क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित मेले का समापन भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर मंडलोई, सरपंच विपिन जैन, जनपद सदस्य प्रेमाबाई बाबूलाल सेन, क्रीड़ा भारती के मेला समन्वयक विनोद शर्मा ने किया।

खबरें और भी हैं...