देवनारायण जन्मोत्सव पर निकली कलश यात्रा
भास्कर संवाददाता | नारायणगढ़
देवमंडल ने रविवार को नगर में देवनारायण जन्मोत्सव व सात दिनी भागवत कथा पर सुबह चल समारोह व कलश यात्रा निकाली। जनसहयोग से भंडारा हुआ। कलश यात्रा कथा स्थल बरुजना रोड से शुरू हुई जो बस स्टैंड, गांधी चौराहा, सुभाष चौक प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए देवनारायण मंदिर पहुंची। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों ने हिस्सा लिया। बैंडबाजों, ढोल की धुन पर समाजजन ने भगवान की पालकी के आगे नृत्य किया। यात्रा का समापन गांधी चौराहा स्थित देवनारायण मंदिर पर हुआ। देव मंडल अध्यक्ष अरविंद पाटीदार समेत क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
नगरी | देवनारायण जन्मोत्सव पर नगर के देवनारायण मंदिर में रविवार को पूजन-अर्चन हुआ। शाम को महाआरती के बाद महाप्रसादी हुई। रात को मंदिर में कथा आयोजन हुआ।
दलौदा | नंदावता में देवनारायण जन्मोत्सव पर शोभायात्रा व प्रसादी हुई। गायरी धनगर समाज के जिला मीडिया प्रमुख राजकुमार धनगर ने बताया समाज के वरिष्ठ व युवाजन की उपस्थिति में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
जन्मोत्सव अवसर पर नारायणगढ़ में निकाली गई कलश यात्रा।