पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिनचर्या में गोसेवा को भी शामिल करें श्रद्धालुजन

दिनचर्या में गोसेवा को भी शामिल करें श्रद्धालुजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलानंद सरस्वती ग्रामीण गोशाला के प्रवेश द्वार का लोकार्पण स्वामी नित्यानंदजी के आतिथ्य में हुआ। उन्होंने कहा गोसेवा को दिनचर्या का अंग बनाने की जरूरत है। हमारी संस्कृति में गाय का बड़ा महत्व है। पूजनीय है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रातड़िया ने कहा जैन सिद्धांतों में जीवदया का अपना महत्व है। समाजसेवियों ने गोशाला संचालन में पूरी रूचि के साथ सेवाभाव दिखाए हैं। इससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिलेगी। प्रवेश द्वार लाभार्थी व समाजसेवी बसंतीलाल जैन, सरपंच विपिन जैन मौजूद रहे। गोसेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों में रतनीबाई, हीरालाल मेहता, मोतियाबाई, कांतिलाल रातड़िया, बंशीलाल नागदा, रामकिशन सैनी, शबनम बी रईस, मांगीलाल पाटीदार व अन्य गोसेवकों का बहुमान किया गया। संचालन महेंद्र जैन ने किया। इस अवसर पर आशाराम पाटीदार, सौभाग्यमल जैन, राजेंद्र सुराना, बाबूलाल जैन, रामेश्वर पाटीदार मौजूद थे।

गोशाला प्रवेश द्वार का लोकार्पण करते नित्यानंद महाराज।

खबरें और भी हैं...