पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरपंच ने जप सदस्य को दी जान से मारने की धमकी

सरपंच ने जप सदस्य को दी जान से मारने की धमकी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत के काम में दखल देने की बात पर एक सरपंच ने जनपद सदस्य को जान से मारने की धमकी दी। जनपद सदस्य की शिकायत पर पुलिस ने सरपंच के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। दलौदा पुलिस चौकी के अनुसार आक्या निवासी जनपद सदस्य मोहनलाल पिता कन्हैयालाल माली ने शिकायत की। उसने बताया सरपंच नंदकिशोर बद्रीलाल माली ने जान से मारने की धमकी दी। चौकी प्रभारी ओएल बारिया ने बताया फरियादी व आरोपी दोनों एक ही गांव के हैं। इसमें फरियादी मोहनलाल पूर्व सरपंच है एवं वर्तमान में जनपद सदस्य है व आरोपी वर्तमान सरपंच है। दोनों में चुनावी रंजिश है। पंचायत के कामों को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

खबरें और भी हैं...