पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलेभर की ग्राम रक्षा समितियों का होगा पुनर्गठन

जिलेभर की ग्राम रक्षा समितियों का होगा पुनर्गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में 107 आरक्षकों के पद रिक्त हैं। बावजूद उपलब्ध बल का बेहतर उपयोग किया जाएगा और ग्राम रक्षा समितियों को पुन: गठित कर गतिशील बनाएंगे। ऐसा संवाद निरंतर चलेगा। क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण होगा। यह बात एसपी मनोज शर्मा ने कही। वे शनिवार को दलौदा पुलिस चौकी में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित जनसंवाद बैठक में बोल रहे थे। फोरलेन के विषय में मिले सुझावों पर अमल कराएंगे। नगरी नप के निर्वाचित अध्यक्ष रविशंकर सोनी, मंडल भाजपा अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, सरपंच जगदीश पाटीदार, उपसरपंच कांता ग्वाला प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोहरलाल सोनी, डॉ. अजीत जैन ने विचार रखे। स्वागत चौकी प्रभारी वायआर सेन ने किया। संचालन एसडीओपी धरमवीरसिंह चौहान ने किया।

जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते एसपी मनोज शर्मा।

जनसंवाद में एसपी मनोज शर्मा ने कहा बल को बनाएंगे बेहतर

पहल