परिषद के पदाधिकारियों ने देखी व्यवस्थाएं
भास्कर संवाददाता | नगरी (दलौदा)
परिषद के नगर विकास संबंधी कार्यों का लोकार्पण समारोह 10 फरवरी को रखा गया है। अतिथियों में प्रभारी मंत्री दीपक जोशी, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। नप अध्यक्ष रविशंकर सोनी ने बताया प्रमुख कार्यों में मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के तहत नई आबादी क्षेत्र की 1 करोड़ 81 लाख की राशि से निर्मित सड़क, 4 लाख 70 हजार की लागत से बने पटवारी कार्यालय सह आवास भवन का लोकार्पण होगा। वार्ड 13 में मांगलिक भवन व का भूमिपूजन भी होगा।
तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक-आयोजन की तैयारियों को लेकर भाजपा संगठन की बैठक हुई। आमसभा व अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर मंडलोई, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, नगर अध्यक्ष रामेश्वर अटोलिया, रामप्रताप वाक्तरिया मौजूद रहे।
लोकार्पण समारोह आज