पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में अब तक 26 इंच बारिश

जिले में अब तक 26 इंच बारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें अब तक 26 इंच बारिश हो चुकी है। औसत बारिश 33 इंच में अब केवल 7 इंच बारिश की दरकार है। 24 घंटे में सबसे ज्यादा 83 मिमी यानि 3.3 इंच बारिश मंदसौर में दर्ज की गई। भू-अभिलेख कार्यालय ने बताया भानपुरा में 50.4 मिमी बारिश हुई। सीतामऊ में 4.2, धुंधड़का में 7, संजीत में 15, कयामपुर में 5 मिमी बारिश हुई।

शनिवारको मौसम खुला रहा - शहरमें शुक्रवार रात तेज बारिश के बाद शनिवार को दिन में कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही रही। तेज बारिश से सड़कों पर जमा गाद, प्लास्टिक का कचरा लाेगों के लिए परेशानी बना।

दलौदामें एक घंटा झमाझम बरसात-दलौदा मेंशनिवार शाम पौने चार बजे झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश के कारण पानी सड़कों से बह निकला। एक घंटे की झमाझम से लोगों को राहत मिली।

इस तरह बाइक गड्‌ढे में जा गिरी।

भेजेंगे टीम

स्वास्थ्यअधिकारी केजी उपाध्याय ने बताया खुली नाली को ढंकने के लिए जल्द टीम भेज देंगे। नालियों की सफाई का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

बारिश के बाद सड़कों पर गड्ढों में पानी भर गया। है। इससे वाहन चालक फिसल रहे हैं। नयापुरा जैन मंदिर के समीप खुली नाली और गड्‌ढे में आए दिन वाहन चालक गिरते हैं। रहवासी मनोज शर्मा ने बताया शनिवार को दो बाइक सवार फिसल गए। पटलावद का मनोज माहेश्वरी घायल हो गया। उन्होंने बताया नाली जाम होने से पानी मंदिर के आसपास फैल जाता है। इससे श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। कई बार नगरपालिका में शिकायत की लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।

यहां रोज गिरते हैं वाहन चालक