खेल चेतना मेला कल से
सीतामऊ | 12 फरवरी को चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा अंतरविद्यालयीन खेल स्पर्धा के लिए खेल चेतना मेला आयोजन रखा है। 13 फरवरी को समापन होगा। खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बॉस्केटबाल, वालीबॉल खेल होंगे। उद्घाटन समारोह अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, नप अध्यक्ष हंसा गिरोठिया होंगी। दलौदा में 12 से 13 फरवरी तक खेल चेतना मेला होगा। 25 स्कूलों से छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। शुभारंभ समारोह में अतिथियों में फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़, राजेंद्र सुराना, ईश्वरलाल पाटीदार मौजूद रहेंगे।