पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रंग बिरंगी वेशभूषा में निकली रैली, रोशन हुए खेल के मैदान

रंग-बिरंगी वेशभूषा में निकली रैली, रोशन हुए खेल के मैदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | दलौदा/सीतामऊ

शुक्रवार को दलौदा व सीतामऊ में चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिनी खेल चेतना मेला शुभारंभ हुआ। रंग-बिरंगी वेशभूषा के साथ स्कूली विद्यार्थियों की रैली निकली। खेल मैदान रोशन हुए, शाम तक कबड्‌डी, खो-खो, रस्साकशी, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बॉस्केटबाल, वालीबॉल गेम्स हुए।

सीतामऊ में 63 स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने मेले में सहभागिता की। अध्यक्षता करते हुए फाउंडेशन अध्यक्ष चैतन्य काश्यप ने कहा शिक्षा के साथ खेलों को महत्व देना होगा। क्रीड़ा भारती जैसे राष्ट्रीय संगठन का खेल मेले से जुड़ना गौरव की बात है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़ ने कहा मेले से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा। पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार ने कहा खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर नाम कमा रहे हैं। नप अध्यक्ष हंसा गिरोठिया ने कहा हर साल की तरह इस बार भी सैकड़ों खिलाड़ियों का जुड़ना खेलों के मान से बेहतर है। स्वागत समिति अध्यक्ष फूलचंद पाटीदार, सचिव राजेश गिरोठिया, डॉ. हिमांशु यजुर्वेदी, मेला समन्वयक विनोद शर्मा उपस्थित थे।

दलौदा में खेल चेतना मेले के शुभारंभ पर निकली विद्यार्थियों की रैली।

सीतामऊ में मेला शुभारंभ पर मौजूद फाउंडेशन अध्यक्ष काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष धाकड़ व अन्य।

दलौदा में 38 स्कूल हुए शामिल, आज समापन

दलौदा |
खेल चेतना मेला शुभारंभ रैली में 38 स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। रैली तहसील के प्रमुख मार्गों से गुजरी। फाउंडेशन अध्यक्ष काश्यप ने कहा खेलों के विकास के लिए दलौदा क्षेत्र में स्टेडियम का निर्माण उल्लेखनीय उपलब्धि है। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को लाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ अवसर उपलब्ध होंगे और फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल अकादमी में भेजकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के लायक बनाएंगे। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा दलाैदा में 1. 30 करोड़ से मिनी स्टेडियम की मंजूरी सीएम ने दी है। खेलों के साथ स्कूल परिसर की स्वच्छता की दिशा में काम करना होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष धाकड़ ने कहा खेलों से शरीर स्वस्थ्य रहता है। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सुराना, मंडी उपाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार ने विचार रखे। स्वागत भाषण समिति अध्यक्ष जगदीश पाटीदार ने दिया। सचिव विजय मेहता, जितेंद्र राठौर, विपिन पोरवाल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...