पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस की मौजूदगी में खुला सीएमएचओ कार्यालय

पुलिस की मौजूदगी में खुला सीएमएचओ कार्यालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएमएचओकार्यालय में घुसकर सोमवार को तोड़फोड़, मारपीट और सीएमएचओ को चैंबर से घसीटकर बाहर करने की घटना के मामले में मंगलवार को भी राजनीति सरगर्म रही। देर रात भाजपा नेताओं पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हो जाने के बाद सीएमएचओ के पक्ष में डाॅक्टरों सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन कलेक्टर को ज्ञापन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर मामले में आरोपित भाजपा नेताओं ने पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करके अपना पक्ष रखा और सीएमएचओ डॉ. ओपी गौतम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पीड़ित लोगों के शपथ पत्र प्रस्तुत किए। दूसरी ओर हमले की घटना के दूसरे दिन सीएमएचओ ने अपने सरकारी आवास पर महामृत्यंजय का पाठ, पूजन और सुंदरकांड का पाठ कराया

स्वास्थ्यकर्मचारी संघ ने मांगी सुरक्षा

मप्रस्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मंगलवार को जिला अस्पताल में एकत्र होने के बाद कलेक्टोरेट पहुंचकर सोमवार को हुई घटना के विरोध में ज्ञापन दिया। कर्मचारी संघ अध्यक्ष शाकिर अली और सचिव संजीव जैन की अगुवाई में पांच दर्जन से अधिक डाॅक्टर और कर्मचारियों ने कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि रमन खत्री और मनीष तिवारी के साथ करीब 15-20 लोगों ने सीएमएचओ कार्यालय पर हमला करके चैंबर में रखे सामान की तोड़फोड़ कर दी थी। सीएमएचओ डॉ. ओपी गौतम को शासकीय कार्य करने से रोकते हुए आॅफिस से घसीटकर बाहर निकाल ले गए। इस घटना का विरोध जताते हुए ज्ञापन में कहा गया है कि यह लोग (भाजपा के नेता) अवैध नियुक्तियां, अटैचमेंट आदि कराने के लिए दबाव डालते हैं और अनैतिक रूप से लाभ लेने का कार्य करते हैं। कर्मचारियों पर भी झूठे आरोप लगाते हैं। कर्मचारी संघ ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने और पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

भाजपाने दिखाए साक्ष्य

भाजपाजिला महामंत्री रमन खत्री और मनीष तिवारी ने मंगलवार शाम जिला भाजपा कार्यालय में जिला मीडिया प्रभारी कपिल सोनी की मौजूदगी मेें प्रेस कांफ्रेंस करके सीएमएचओ कार्यालय में हुई घटना को लेकर अपना पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने सीएमएचओ के भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर आए पीड़ित व्यक्तियों को भी मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। इस दौरान डॉ. गौरव नायक के पिता नपा उपाध्यक्ष राकेश नायक, स्टाफ नर्स भर्ती में गड़बड़ी भ्रष्टाचार की शिकायत करन