पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समूह का पंजीयन निरस्त, फिर भी बच्चों को दे रहे एमडीएम

समूह का पंजीयन निरस्त, फिर भी बच्चों को दे रहे एमडीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह| जबेरा ब्लॉक के ग्राम सिमरी जालम सिंह में महिला स्वसहाता समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन में की जा रही लापरवाही के विरोध में गांव के दौलत सिंह द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि रानी अवंतीबाई एवं अंजनी महिला स्वसहायता समूह द्वारा गांव के विभिन्न स्कूलों में मध्यान्ह भोजन दिया जाता है। जिसमें तो बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन दिया जाता है और ही थालियों में भोजन परोसा जाता है। जिससे बच्चों को हाथ में ही भोजन करना पड़ता है। मामले की शिकायत पर जनपद के अधिकारियों द्वारा जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। अधिकारियों द्वारा इन दोनों समूहों को निरस्त कर दिया गया। तथा तीन नए समूहों को यहां भोजन वितरण के निर्देश दिए। इसके बावजूद भी पूर्व के समूहों द्वारा मध्यान्ह भोजन का काम बंद नहीं किया गया। उन्होंने कलेक्टर से समूहों पर कार्रवाई की मांग की है।