- Hindi News
- दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नदी में बहा
दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नदी में बहा
भास्कर संवाददाता। दमोह/नरसिंहगढ़
दोस्तोंके साथ पिकनिक मनाने गया एक युवक सुनार नदी के बहाव में बह गया। देर रात तक युवक की तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं लग सका।
जानकारी अनुसार देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ के पास से निकली सुनार नदी पर मंगलवार को दमोह निवासी पांच-छह युवक बाइक से पिकनिक मनाने के लिए गए थे। नदी में नहाते समय एक युवक का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव के साथ बह गया। युवक के साथियों ने उसकी तलाश की लेकिन जब वह नहीं मिला तो उसकी सूचना पुलिस को दी साथ परिजनों को सूचना लगने पर वह भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों के द्वारा भी नदी में युवक की तलाश की गई लेकिन रात होने तक उसका पता नहीं लग सका। नरसिंगढ़ चौकी पुलिस ने बताया कि दमोह में रहने वाले विष्णु चौहान, विमल यादव, दीपक सोनी, मिथलेश चौहान, शिवम सोनी, मोनू सोनी मंगलवार को बाइकों से सुनार नदी के किनारे पिकनिक मना रहे थे और नदी में नहाते समय मोनू का पैर फिसलने से वह गहराई में जाकर पानी के बहाव में बह गया। तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं लग सका है। रात होने के तलाश नहीं हो सकी। सुबह से ही गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश शुरू कर दी जाएगी।