इंजीनियर-डे पर हुआ इंजीनियरों का सम्मान
दमोह|भारत र|सर इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 153वीं जयंती शहर के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के ईई एवं संभागीय परियोजना यंत्री पीआईयू अनिल कुमार सिंह मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता पॉलीटेक्निक काॅलेज के प्राचार्य एसएल पटेल ने की। मप्र डिप्लोमा इंजी एसोसिएशन दमोह के अध्यक्ष इंजीनियर एसडी पटेल के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत र| विश्वेश्वरैया के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जिला समिति दमोह के सचिव इंजी एमके मिश्रा ने इंजी विश्वेश्वरैया के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक संस्मरण सुनाएं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इंजीनियर एचएन सक्सेना, एस के श्रीवास्तव, पीके शर्मा, एसएल अहिरवार, एके चौबे, एके गोस्वामी क्षेत्रीय सचिव सागर ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन, पीएचई, जनपद पंचायत, आरईएस, नगरपालिका दमोह, एमपीईबी के अभियंताओं की मौजूदगी में रिटायर इंजीनियरों का सम्मान स्मृति चिन्ह, शाल-श्रीफल भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीएस दबे ने किया।
इनकाहुआ सम्मान : कार्यक्रममें बीके खरे रिटायर एसडीओ पीडब्ल्यूडी, एचएल विश्वकर्मा रिटायर एसई, आरएस उपाध्याय एसडीओ पीडब्ल्यूडी, इंजी जेपी दुबे एसडीओ पीडब्ल्यूडी, केपी चौरसिया एसई पीडब्ल्यूडी, एमके खत्री एसई पीएचई, केएल कुर्मी एसडीओ पीएचई, आरके कुर्मी एसडीओ पीएचई, एनके जैन एसडीओ पीडब्ल्यूडी, बीएल दीक्षित एसडीओ पीडब्ल्यूडी, जीपी कुर्मी ईई पीडब्ल्यूडी, जीके प्यासी एसई डब्ल्यूआरडी, बीएस पाण्डेय एसई डब्ल्यूआरडी, इंजी जीडी नामदेव एसईडब्ल्यूआरडी काे सम्मानित किया गया।