पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएचई विभाग ने घर घर शुद्ध पानी पहुंचाने चलाया अिभयान

पीएचई विभाग ने घर घर शुद्ध पानी पहुंचाने चलाया अिभयान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह|लोक स्वास्थ्ययांत्रिकी विभाग दमोह के द्वारा माह सितंबर में निजी नल कनेक्शन एवं घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का अभियान चलया जा रहा है। इसमें निजी नल कनेक्शन के माध्यम से लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। इस अभियान में जिला पीएचई से डॉ. मनोज राज एचआरडी ओमप्रकाश सरैया आईईसी सहायक यंत्री जेके तिवारी, विकास खण्ड समन्वयक सुरेंद्र पटेल, अभिशेक राठौर एवं डीपीआईपी संकुल तेजगढ़ राजेंद्र उपाध्याय संकुल समन्वयक, दिनेश कुमार शिवहरे द्वारा ग्राम कुलुआ के प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में बच्चों को अपने घरों में निजी जल कनेक्शन लेने, स्वच्छ पानी पीने एवं स्वच्छता से रहने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही ग्राम में एक जन जागृति रैली निकाली गई। जिसमें ग्राम वासियों को शुद्ध पानी का उपयोग करने एवं स्वच्छता के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद ग्राम मुहरा में स्कूल रैली एवं प्रश्न मंच के माध्यम से बच्चों को हाथ धुलाई स्वच्छता शुद्ध पानी पीने एवं निजी नल कनेक्शन की सलाह दी गई।

दमोह। पीएचई विभाग द्वारा छात्राओं को शुद्ध पानी पीने की शपथ दिलाई गई।