बिना कनेक्शन के थमाए जा रहे बिजली बिल
कलेक्टोरेटसभाकक्ष में प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में इस मंगलवार को 69 आवेदनों पर सुनवाई हुई। कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने आवेदनों पर सुनवाई की। इस दौरान अपर कलेक्टर अनिल शुक्ला एवं डिप्टी कलेक्टर केपी पांडे ने भी सहभागिता निभाई।
जनसुनवाई में विशेष रूप से शिक्षा, शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा, इलाज के लिए सहायता, विधवा पेंशन, विद्युत से संबंधित देयकों के समायोजन, राशन कार्ड से संबंधित शिकायतों के अलावा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन के तहत मकान बनाने के लिए अनुदान दिलवाने, सीमांकन, बटवारा, नामांतरण, अतिक्रमण हटवाने राजस्व अभिलेखों में सुधार करवाने संबंधी समस्याओं के निराकरण संबंधी आवेदन आए।
जनसुनवाईमें आठ बार आवेदन देने पर भी नहीं हुई बिजली चालू
जिलेके बिलाई ग्राम निवासी राजेश पिता वीरचंद जैन ने बिजली कनेक्शन कराने के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया है। जनसुनवाई में आए राजेश ने बताया कि वे लगातार आठ बार जनसुनवाई में आवेदन दे चुके हैं लेकिन उनकी लाइट चालू नहीं कराई गई है। उन्होंने बताया कि उनके घर में आटा चक्की लगी है लघु व्यवसाय करके वे अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, विद्युत विभाग द्वारा उनकी बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है और बिल भेजे जा रहे हैं। 15 जुलाई से उनके यहां बिजली सप्लाई बंद है लेकिन बिल रहे हैं। उन्होंने पूर्व में 26 अगस्त को जनसुनवाई में आवेदन दिया था, 9 अगस्त, 26 अगस्त को भी आवेदन दिया आैर भी आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आवेदक का कहना है कि लाइट के बिना उनकी चक्की बंद है और आय का कोई दूसरा जरिया भी नहीं है ऐसे में उनके परिवार को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र ही लाइट चालू कराने की मांग की है।
इसवार्ड में अब तक पोल नहीं लगे
शहरके बजरिया वार्ड नंबर 4 बड़ापुरा क्षेत्र में बिजली कंपनी द्वारा अब तक पोल नहीं लगवाए गए हैं। पोल नहीं लगने से लोगों के घरों में बिजली के कनेक्शन नहीं हो पा रहे हैं लोगों को मीटर लगवाने में परेशानी हो रही है। जहां खंभा लगा है वहां से मकानों की दूरी ज्यादा होने से केबिल भी ज्यादा लग रही है। वार्डवासियों का कहना है कि यदि वे कनेक्शन लगवाना भी चाहे तो जिनके मकानों से केबिल आती है उन्हें आपत्ति होती है।
मंगलवार को कलेक्टोरेट आईं लक्ष्मी रोहित, कमलरानी, राजकुमारी सहित अन्य महिलाओं ने बत