- Hindi News
- जीनियस ऑफ दमोह की तैयारियां अंतिम चरण में
जीनियस ऑफ दमोह की तैयारियां अंतिम चरण में
जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसी क्रम में मंगलवार को विकासखंड स्तर पर परीक्षा आयोजित कराने के लिए परीक्षा प्रबंधकों का गठन किया गया। जिनमें तेंदूखेड़ा में बबलू घोषी, लोचन सिंह लोधी, तेजगढ़ में बलराम यादव, कुलदीप दुबे, जबेरा में जुगल किशोर शर्मा, अनुज बाजपेयी, नोहटा में उत्तम सिंह धर्मेन्द्र सिंह लोधी को परीक्षा संयोजक बनाया गया हैं।
स्वामी विवेकानंद विचार क्रांति मंच के तत्वाधान में कक्षा 3 से 5वीं जीनियस को 11 हजार की नगद राशि, कक्षा 6 से 8वीं के जीनियस को 21 हजार की नगद राशि या मल्टी टैबलेट एवं कक्षा 9वीं से 12वीं जीनियस को 31 हजार की नगद राशि अथवा लेपटाप के साथ 5 विशेष आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
साथ ही मैरिट के आधार पर उप विजेताओं के साथ-साथ प्रत्येक विद्यालय के जीनियसों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश तिवारी की उपस्थिति में समितियों का गठन किया गया।
कृष्णा पटैल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने की अंतिम तिथि 25 सितम्बर निर्धारित की गई है
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता : लैपटाॅप के साथ 5 विशेष आकर्षक पुरस्कार