पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि को लाभकारी बनाने किसानों से होगा सीधा संवाद

कृषि को लाभकारी बनाने किसानों से होगा सीधा संवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिएवं पशु-पालन, उद्यानिकी और मछली-पालन जैसे संबद्ध क्षेत्रों के किसानों के लिए लाभकारी बनाने किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेश में 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक कृषि महोत्सव मनाया जाएगा। इन महोत्सव में संपूर्ण कार्यक्रम किसान एवं कृषि केन्द्रित रहेगा। वर्ष 2015-16 में कृषि महोत्सव अप्रैल-मई में मनाया जाएगा। कृषि महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम जिला, ब्लाक एवं ग्राम-स्तर पर किए जाएंगे। कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक और त्रि-स्तरीय पंचायत-राज के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। महोत्सव के आयोजन के लिए जिला, ब्लाॅक और ग्राम-स्तर पर क्रियान्वयन समिति गठित की गई है। जिला-स्तरीय समिति के निर्देशन में ही कृषि महोत्सव होगा। विकासखंड-स्तरीय संगोष्ठी आदि का निर्धारण किया जाएगा। महोत्सव में सूरजधारा, अन्नपूर्णा, बीज ग्राम एवं उद्यानिकी फसलों के बीज किट वितरण के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार किट तैयार करवाना एवं कृषि यंत्रों के लिए हितग्राहियों का चयन होगा। यह सामग्री वितरण स्थलों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। ऑनलाइन दैनिक मॉनिटरिंग के लिए विकासखंड-स्तर पर तकनीकी प्रबंधक जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया महोत्सव के दौरान कृषि क्रांति रथ ग्रामों का भ्रमण करेंगे। एक रथ हर दिन तीन गांव जाएंगे। कृषि क्रांति रथ के भ्रमण के दौरान मिट्टी जांच के सेंपल की व्यवस्था आवश्यक रूप से की जाएगी। पात्र एवं चयनित पट्टाधारियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। बलराम तालाब योजना के कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। उद्यानिकी विभाग पौधों का वितरण करेगा। राजस्व विभाग समस्त किसान को उनके घर जाकर राजस्व अभिलेखों की प्रतियां देगा। पूरे जिले के समस्त ग्राम के कृषकों को खसरा-खतौनी का वितरण किया जाएगा। पशु-पालन विभाग द्वारा नवीन दुग्ध उत्पादक समितियों का गठन संपूर्ण माह किया जाएगा।

छपरवाहा पहुंचा ममता रथ

बनवार।स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित ममता रथ गांव-गांव में भ्रमण कर रहा है। मंगलवार को छपरवाहा गांव में पहुंचे ममता रथ के माध्यम से लोगों का नि:शुल्क उपचार किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को शासन द्वारा संचालत योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। वहीं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों द्वारा चौपाल