पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महालक्ष्मी व्रत, घर घर पूजे ऐरावत

महालक्ष्मी व्रत, घर-घर पूजे ऐरावत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1100 हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ किए

घरहमेशा ही धन-धान्य एवं सुख-संपत्ति से परिपूर्ण रहे। इस कामना को लेकर मंगलवार को महिलाओं ने महालक्ष्मी व्रत धारण किया।

इस अवसर पर पड़ितों द्वारा महालक्ष्मी व्रत की कथा सुनाई गई एवं हाथी पर सवार मां लक्ष्मी देवी का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने तरह-तरह के पकवान बनाए। जिनका मालक्ष्मी को भोग लगाया गया।

पंडित मुन्नालाल गौतम ने बताया कि यह व्रत भाद्रपद की अष्टमी को किया जाता है। जो महिलाएं इस व्रत को धारण करती हैं उनका घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है एवं सुख-शांति बनी रहती है। पूजा के दौरान 16 गांठें वाला डोरा पहना जाता है। व्रत को लगातार सोलह वर्षों तक करने से विशेष शुभ फल प्राप्त होते हैं। जबलपुर नाका निवासी शशि तिवारी, ज्योति खरे, भारती विश्वकर्मा ने बताया कि व्रत के दौरान हाथी को सुसज्जति चौकी पर बैठाकर कथा सुनने के बाद उतारी उतारी एवं मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना की। व्रत के दौरान आटे से बनाए गए दियों को जलाकर घर के सभी सदस्यों के सिर पर सात बार घुमाने के बाद उसे हाथी के पैर के नीचे दवाया जाता है।

मान्यता है कि ऐसा करने से घर के सदस्यों पर आने वाली बाधाएं रोग दोषों कानाश हो जाता है। व्रत के बाद पंडितजी को दान देकर व्रत पूरा किया गया। महालक्ष्मी व्रत के अवसर पर शहर में हाथी लिए कई महावत भ्रमण करते रहे। जिन्हें लोगों ने अपने श्रद्धानुसार दान दिया।

दमोह। महालक्ष्मी पर्व पर पूूजन करती महिलाएं।

दमोह। बेलाताल टापू मंदिर पर मंगलवार को हवन पूजन किया गया। हवन कुंड में आहुतियां देते श्रद्धालु।