पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेडमास्टर पर आरोप लगा कर मुख्यमंत्री से शिकायत

हेडमास्टर पर आरोप लगा कर मुख्यमंत्री से शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौपराखुर्दरैयतवारी के मिडिल स्कूल में अतिथि शिक्षक की नियुक्ति में मनमानी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और कलेक्टर से शिकायत की गई है। मेहता बगीचा निवासी कपिल पिता महेश खरे ने भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि अतिथि शिक्षक के पद पर वे दो माह से पदस्थ है और वे दो साल इसी स्कूल में सेवाएं दे चुके हैं। लेकिन हाल ही में बिना सूचना के मुझे हटा दिया और बृजेंद्र अहिरवाल निवासी हाऊसिंग बोर्ड को नियुक्त कर दिया गया है। हाल ही में प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका किरण अहिरवाल को मिडिल स्कूल में अटैच कर दिया गया है। मिडिल स्कूल का नवनिर्मित भवन बनने के बाद भी वहां पर स्कूल नहीं लगाया जा रहा है क्योंकि वह गांव के बाहर बना है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

दमोह से जाएंगे अतिथि शिक्षक

दमोह। भोपाल में 7 अक्टूबर को अतिथि शिक्षकों की महापंचायत होगी। जिलाध्यक्ष रीतेश अग्रवाल ने जिले के सभी अतिथि शिक्षकों से महापंचायत में पहुंचने को कहा है।