पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाति प्रमाण पत्र की तैयारियां संबंधी बैठक हुई

जाति प्रमाण-पत्र की तैयारियां संबंधी बैठक हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जाति प्रमाण पत्रों को तैयार करने अपर कलेक्टर अनिल शुक्ला की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम दमोह मनोज कुमार ठाकुर, हटा राकेश कुशरे, पथरिया नंदलाल सामरथ, डीईओ एसके नेमा, डीपीसी राजेंद्र पटेल, जिला ई-गवर्नेस प्रबंधक स्वप्निल जैन, समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड समन्वयक एवं जिले के समस्त लोक सेवा केंद्रों के संचालक मौजूद थे।

बैठक में अपर कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीन दिनों में लोक सेवा केंद्र दमोह, हटा, बटियागढ़ कक्षा एक के लक्ष्य को पूरा करें। कक्षा 2 से 12 तक आवेदनों को शीघ्र तैयार कराकर लोक सेवा केंद्रों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा अभियान के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों को लोक सेवा केंद्र जांचकर ऑनलाइन दर्ज कराएं। लोक सेवा केंद्राें द्वारा दर्ज किए जा रहे आवेदनों के प्रिंट आऊट मूल दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। अपर कलेक्टर ने आवेदन के साथ समस्त आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करने तथा विशेष अभियान के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों का ऑनलाइन निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने निराकृत आवेदनों को नियमानुसार प्रिंट एवं लेमीनेशन कराकर संबंधित संकुलों को उपलब्ध कराने तथा तीन दिन में समस्त लोक सेवा केंद्रों पर जाति प्रमाण पत्रों का वितरण कराने के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।