- Hindi News
- किसानों ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
किसानों ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
बटियागढ़ब्लॉक के क्षेत्रीय किसानों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में लागत के आधार पर किसानों को लाभकारी मूल्य दिए जाने, उपयोगी कृषि यंत्र ट्रेक्टर, डीजल, मोटर पंप, खाद, बीज, कीटनाशक दवाईयों की बढ़ती कीमतों पर विराम लगाने, कृषि संस्थानों द्वारा अमानक एवं कम अंकुरण बीज की जांच कराने, कृषि को पूर्ण रूप से मनरेगा से जोड़ने सहित अन्य मागें प्रमुख हैं। इसके अलावा जलाशयों की नहरों से जल व्यवस्था कर खेतों तक पानी पहुंचाने, ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति तय करने, पांचवी आठवीं बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ करने किसानों को दी जा रही बीमा राशि की जांच करने की मांग की गई। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के जिला मंत्री चंद्रभान पटेल, ब्लॉक संयोजक श्रीराम पटैल, राजाराम पटैल, शंकरलाल,राम सेवक, कंछेदी, पवन, टेकसिंह, रामेश्वर, प्रमोदसिंह, रमेश यादव सहित अनेक किसान शामिल रहे।
बलिदानदिवस 28 को
दमोह।गौंडवाना के अंतिम शासक, प्रेरणा सूत्र क्रांतिकारी अमर शहीदों की याद में 28 सितंबर को पुलिस थाना तेंदूखेड़ा के सामने बलिदान दिवस मनाया जाएगा। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष बीएस परतेती जिलाध्यक्ष केएस उर्रेती मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सचिव सीताराम सोयाम ने सभी से इस आयोजन में उपस्थित होने काे कहा है।