दमोह |जिला फुटबाॅलसंघ द्वारा संचालित श्री मीनु चेर पनवेलीवाला स्मृति अंतरक्लब फुटबाॅल प्रतियोगिता में सौरभ क्लब ने एनकेपी को 4-1 से पराजित किया। निर्णायक किशन सिंह, दीपक सिंह, करामत खान, फीरोज, हुसैेन रहे। आज सीआईसीएम एवं बाल्मीकी क्लब के मध्य मैच होगा।