पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र पर चंडी जी मंदिर में लगेगा नौ दिन का मेला

नवरात्र पर चंडी जी मंदिर में लगेगा नौ दिन का मेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सज गए देवी दरबार, कल से नवरात्र शुरू

शक्तिकी आराधना का महापर्व गुरुवार से शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर मंदिरों एवं पंडालों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के सिद्ध क्षेत्र बड़ी देवी दरबार सहित कंकाली माता, मीनाक्षी माता मंदिरों में आकर्षक रूप से साज-सज्जा की गई है। बड़ी देवी मंदिर में लगने वाले मेले में दुकानदारों ने दुकानें लगाने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। गुरुवार को घट स्थापना के साथ ही देवी पंडालों में मूर्तियों को विराजमान किया जाएगा। बड़ी देवी मंदिर के पुजारी आशीष कटारे ने बताया कि मंदिर में नौ दिवसीय अखंड संकीर्तन, घट स्थापना सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। दूसरी ओर देवी पंडालों के आसपास भी आकर्षक लाइटिंग की जा रही है। वहीं मूर्तिकार दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

बनवारमें गांव-गांव विराजेंगी प्रतिमाएं

दुर्गोत्सवपर्व के चलते बनवार अंचल के गांव-गांव में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। क्षेत्र के घटेरा, बनवार, रोड, चौपरा, इमलिया में दुर्गा उत्सव की तैयारियां की गई हैं। बम्होरी के बस स्टेंड पर नवरात्रि के पहले दिन से ही विविध धार्मिक आयोजनों के साथ भागवत कथा माता के जगराता का आयोजन किया जाएगा। वहीं कई गांव में रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। पर्व के चलते अखाड़ों के कलाकारों द्वारा भी अभी से प्रदर्शन की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं घटेरा रेलवे स्टेशन, रोड के हरदौल बाबा प्रांगण चंडी चौपरा मैदान में दुर्गा प्रतिमाओं के लिए विशेष पंडाल बनाए जा चुके हैं। गांव सिमरी के मूर्तिकार उजियार सिंह लोधी पतलोनी के द्वारा मां की मनोहारी प्रतिमाओं को अंतिम रुप देने में जुटे है।

हटा। नवरात्र के पूर्व दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देते कलाकार।

निज संवाददाता| हटा

25सितंबर से प्रारंभ हो रही शारदेय नवरात्रि की तैयारी नगर में जोर शोर से प्रारंभ हो गई है। स्थानीय सुप्रसिद्ध माता मंदिरों में नवरात्रि पर्व को लेकर साफ सफाई एवं रंगरोगन किया जा रहा है। भक्तों को दर्शन, पूजन, अनुष्ठान करने में कोई परेशानी हो इसका ध्यान में रखकर विशेष व्यवस्था हो रही है। मां चंडी जी मंदिर में नवरात्रि के नौ दिन मेले का आयोजन होगा, प्रातः जल अर्पण करने वालों की भीड़ रहेगी तो सायंकाल महाआरती होगी।सुनार नदी किनारे मां शी