पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नि:शक्तजनों का परीक्षण शिविर आज

नि:शक्तजनों का परीक्षण शिविर आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह | 24सितंबर को मानव भवन में पूरक परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन आरके तैलंग ने बताया कि 29 अगस्त को आयोजित किए गए निशक्तजनों के परीक्षण शिविर में जो नि:शक्तजन उपस्थित नहीं हो सके हों उन निशक्तजनों की सुविधा के लिए पुन: 24 सितंबर को पूरक परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को, कानपुर के सहायक उत्पादन केंद्र जबलपुर के माध्यम से जिले के निशक्तजनों को उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदाय किए जाने की दृष्टि से 29 अगस्त को एक परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। ऐसे निशक्तजन जो 29 अगस्त को अपना पंजीयन करवा चुके है, उन्हें पुन: 24 सितंबर के पूरक शिविर में आने की आवष्यकता नहीं है। पूरक परीक्षण शिविर में निशक्तजनों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, विकलांगता का मेडीकल बोर्ड प्रमाण-पत्र एवं आय प्रमाण-पत्र अपने साथ अनिवार्यत: लाना होगा। पूरक परीक्षण के पश्चात् एलिम्को के विशेषज्ञों द्वारा पात्रतानुसार पुन: एक माह पश्चात् पात्र निशक्तजनों को आगामी शिविर में निशुल्क कृत्रिम अंग निर्माण एवं उपकरण प्रदाय किए जाएंगे।