पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाम जुड़वाने संशोधन विलोपन की कार्रवाई शुरु

नाम जुड़वाने संशोधन विलोपन की कार्रवाई शुरु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह| मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन चुनावों के लिए मतदाता सूची में दावे एवं आपत्ति के अंतर्गत नाम जुड़वाने, संशोधन करवाने एवं विलोपन की कार्यवाही का कार्य 23 सितंबर से शुरू हो गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया एक जागरूक नागरिक होने के नाते यह देखना सबका दायित्व है कि मतदाता सूची में आपके वार्ड, गांव के हर ऐसे व्यक्ति का नाम शामिल हो जो 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो तथा अन्यथा पात्र है, ऐसे किसी व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं हो जिसकी मृत्यु हो चुकी है, जो वार्ड, ग्राम पंचायत छाेड़कर अन्यत्र चला गया है। जिसका नाम किसी अन्य ग्राम पंचायत या नगरपालिका की मतदाता सूची में सम्मिलित है या जो मतदाता होने की पात्रता नहीं रखता है। प्रारंभिक मतदाता सूची निरीक्षण के लिए जनपद पंचायत कार्यालय, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में तथा संबंधित ग्राम पंचायत के बूथ पर उपलब्ध है। जो त्रि-स्तरीय पंचायतों के लिए 23 सितंबर से 15 अक्टूबर तक अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। जिले के त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव के लिए दमोह, पथरिया, जबेरा, तेंदूखेड़ा, हटा, पटेरा, बटियागढ़ में दावे, आपत्तियों की कार्यवाही 23 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कार्यालयीन समय 10:30 बजे दोपहर 3 बजे तक तथा अंतिम दिवस को 5 बजे तक संपन्न होगी। विकासखंड के अंतर्गत आम नागरिक मतदाता सूची का अवलोकन कर नाम दर्ज, संशोधन, विलोपित के संबंध में कार्रवाई कर सकते हैं।