- Hindi News
- मंदिर में चोरी करने वालों का नहीं लगा सुराग
मंदिर में चोरी करने वालों का नहीं लगा सुराग
सिपाही से मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जुआ में 3.50 लाख और सट्टा में 43 हजार जब्त
जबेराक्षेत्र में पुलिस की उदासीनता से लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा चोरी वारदातें सामने रही हैं। पिछले दिनों ग्राम चंडी चौपरा में 18-19 सितंबर की दरम्यानी रात में अज्ञात चोरों द्वारा जैन मदिर प्रागंण की दो वेदियों के ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसमें चोर गुप्तदान पेटी सहित अन्य सामान तथा उसी रात एक व्यापारी अभिशेष पिता संतोष जैन के घर प्रांगण में रखी एक बाइक भी चुरा ले गए। लेकिन अब तक पुलिस द्वारा चोरों का सुराग नहीं लगाया जा सका है। गौरतलब हो कि पिछले करीब तीन सालों में जैन मंदिर में चोरों ने चार बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं लेकिन चोर आज भी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर हैं। पुलिस द्वारा अभी तक चोरी की वारदात का पर्दाफाश एवं कोई ठोस कार्यवाही करने से लगातार ग्राम में लगातार जनाक्रोष बढ़ रहा है। वही चोर लगातार वारदातो को अजाम दे जबेरा पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। लोगों ने एसपी से जल्द ही चोरों का पता लगाने की मांग की है।इस संबंध में थाना प्रभारी एसएन खंपरिया का कहन है कि चोरी की वारदात की जांच लगातार चल रही है लेकिन चोर अभी तक पकड़े नही गए है। पुलिस कुछ संदेहियो से भी पुछताछ कर रही है।