- Hindi News
- नॉन एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों ने दिया एक दिवसीय धरना
नॉन एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों ने दिया एक दिवसीय धरना
बीएसएनएलके नॉन एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बीएसएनएल जेसीएम एवं संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय आव्हान पर बीएसएनएल दमोह के सभी 78 नॉन एक्जीक्यूटिव एम्पलाई धरना पर बैठे। डिस्ट्रिक सेक्रेटी बीएसएनएलईयू दमोह बीडी कुर्मी, डिस्ट्रिक सेक्रेटरी एनएफटीईयू डीएस चौबे ने बताया कि जून माह से वार्ता चल रही थी लेकिन मैनेजमेंट के तानाशाही एवं अड़ियल रवैए से परेशान होकर यह कदम उठाना पड़ रहा है। संयुक्त मोर्चा कर्मचारियों की 30 सूत्रीय मांगों के साथ-साथ ठेका मजदूरों के हो रहे शोषण के विरुद्ध प्रमुखता से संघर्ष कर रही है। मांगे माने जाने की स्थिति में यूनियन अपना संघर्ष तेज करेगी। धरना प्रदर्शन में डीएस चौबे, एसए खान, जेएस राजपूत, पीएस धुर्वे, आरडी श्रीवास्तव, भगवान सिंह, सुमीता राजपूत, एम माण्डवी, मीराबाई, आशाबाई, लक्ष्मीबाई, चंपाबाई, ललताबाई, भोजराज, डीपी गुप्ता, दशरथ यादव, बृजमोहन, रामभरोसे, मौजूद रहे।