छात्राओं ने सिखाए आत्मरक्षा के तरीके
भास्करसंवाददाता| दमोह
जिलाखेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ अभियान के तहत वीरांगना प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को केएन महिला कॉलेज, जेपीबी स्कूल सरदार पटैल स्कूल में बालिकाओं को जूडो कराते का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रशिक्षक कपिल हजारी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मुसीबत के समय किस प्रकार छात्राएं अपनी रक्षा कर सकती हैं। इस अवसर पर प्राचार्य अर्चना जैन, अंतिम जैन, रामचंद सिंह सन्यासी, राकेश अहिरवाल, नेहा खरे, सपना पटैल, संतोषी पटैल, बेबी सुमन, रूकसाना, हेमलता सहित अन्य छात्राएं मौजूद रहीं।
दमोह। शासकीय केएन गर्ल्स कॉलेज में जूड़ो कराते का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।