- Hindi News
- जल अर्पित करने के लिए माता के मंदिरों में लग रही कतार
जल अर्पित करने के लिए माता के मंदिरों में लग रही कतार
मांभगवती की नौ शक्तियों की उपासना का महापर्व नवरात्र के चलते शहर में धर्ममय माहौल बना हुआ है। समूचा शहर मां की भक्ति में लीन है। नवरात्र के चलते कोई नौ दिनों तक नंगे पैर रहकर मां की उपासना कर रहा है तो कोई निराहार निर्जला व्रत धारण कर मां की कठिन साधना में लीन है। वहीं घर-घर में दुर्गा सप्तसती पाठ, दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। दूसरी ओर सुबह 4 बजे से ही देवी मंदिरों में माता को जल चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो जाता है जो दोपहर तक चलता रहता है। नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारणी की पूजा अर्चना की गई। शहर के सिद्ध क्षेत्र बड़ी देवी मंदिर में सुबह से लेकर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। इसके अलावा जटाशंकर धाम, कंकाली माता मंदिर, छोटी देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, भारत माता देवालय, जबलपुर नाका स्थित दुर्गा मंदिर, ज्वाला माई, हरसिद्धी माई के मंदिरों में भी भक्तों की अपार भीड़ उमड़ रही है। वहीं सायंकाल होने वाली महामंगला आरती में सैकड़ों भक्तजन उपस्थित होकर मां के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। वहीं बड़ी देवी मंदिर एवं जबलपुर नाका स्थित देवी मंदिर में में जय माता अंबे जय जगदंबे का अखंड संकीर्तन चल रहा है। जिसमें 24 घंटों भक्तों की टोलियां संगीतमय वाद्य यंत्रों के माध्यम से मां की भक्ति में लीन रहती हैं।
मांभगवती के नौ स्वरूप
पं.एमएल गौतम ने बताया कि मां भगवती के नौ स्वरूप है। जिनमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि माहगौरी है। जो भी श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक व्रत धारण कर मातारानी की श्रद्धा भक्ति से आराधना करता है उसके जीवन में कभी भी विपत्ति नहीं आती हैं। उस पर हमेशा ही मां की कृपा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दिनों में दुर्गा सप्तसती पाठ, दुर्गा चालीसा पाठ मां की कलश स्थापना करने से घर में सदैव शांति बनी रहती है।
देररात तक गूंज रहे जयकारे
नवरात्रके चलते शहर में जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। इस दौरान पंडालों के आसपास आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटिंग के माध्यम से साज-सज्जा की गई है। शहर के राय चौराहा, पुराना थाना, घंटाघर, पलंदी चौराहा, शिवाजी स्कूल, शिवाजी पार्क, बकौली चौराहा, बस स्टैंड, किल्लाई नाका, तीन गुल्ली, सिंधी कैंप, खजरी मोहल्ला, सागर नाका, स्टेशन चौराहा, नगर प