अग्रसेन जयंती पर हवन पूजन किया
महाराजाअग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्व प्रथम सुबह महाराजा अग्रसेन जी का अभिषेक, पूजन, हवन हुआ शाम को आरती पूजन के साथ वृद्धों का का सम्मान, अतिथियों का स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रमों गरबा की प्रस्तुति की गई। आकांक्षा अग्रवाल द्वारा बनाई गई महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा का लोकर्पण हुआ एवं रूपा परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना समाज के सभी वरिष्ठ लोगों एवं रूपा परिवार के द्वारा की गई सर्वप्रथम 5 साल के एकश अग्रवाल द्वारा राष्ट्रगीत गाया गया। सभी ने खडे़ होकर देशभक्ति भावना का परिचय दिया। इसके बाद स्व. श्रीकेदारनाथ अग्रवाल की स्मृति में 10वी एवं 12वी के समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया एवं स्व. बद्री प्रसाद अग्रवाल की स्मृति में नर्सरी से पांचवीं तक के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एके अग्रवाल, वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, डॉ. जेपी पंसारी, लक्ष्मी अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, रामशंकर अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, शिव अग्रवाल रहे।
सांस्कृतिककार्यक्रम में बांटे पुरस्कार
अग्रसेनजयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मनोहर क्राकरी एवं अग्रवाल एम्पोरियम के द्वारा आयोजित किया गया। जिसका निर्णय वैभव नायक, आशीष दुबे द्वारा किया गया। प्रथम पुरस्कार दिपांशु अग्रवाल, द्वितीय अदिति अग्रवाल को दिया गया। अंत में केसी अग्रवाल द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें एक मिनिट, कलश सजाओ, गिफ्ट पैकिंग, रंगोली सजाओ, पांिसंग दा पार्सल, आनंद मेला, शोभायात्रा आदि के पुरस्कार वितरण एवं प्रसाद वितरण किया गया। सभी कार्यक्रम का सफल आयोजन युवा एकता मंच, महिला मिलन समिति, अग्रवाल तरूण मंच सकल समाज के सहयोग से किया गया।
महिलाआओंने जलाए दीप
अग्रवालजनजागरण समाज कल्याण समिति द्वारा घरों के बाहर महिलाओं एवं युवतियों से अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में दीप प्रज्ज्वलित कराए गए। जिसमें मंजू, प्रमिला,ज्योति, निशा, रोशनी, नैन्सी, मोनिका, एशू, आरती, निसी, आशी, प्रति, मीनाक्षी आदि द्वारा अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलीत किए गए। इस दौरान गणेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल, ओमप्रकाश, संचित, दीपक, पवन, मनोज सहित बड़ी संख्