- Hindi News
- विद्युत लाइनों के नीचे मकानों का निर्माण एवं विस्तार कार्य करें
विद्युत लाइनों के नीचे मकानों का निर्माण एवं विस्तार कार्य करें
बिजली विभाग के कार्यपालन अिभयंता ने लोगों से कहा
भास्करसंवाददाता। दमोह
जिलेमें स्थापित सभी दुर्गोत्सव समितियों से बिजली कंपनी ने कहा है कि पंडाल की विद्युत सजावट के लिए संबंधित वितरण केंद्र से निर्धारित राशि जमा कर बिजली का अस्थाई कनेक्शन लेने के बाद ही बिजली का उपयोग करें। वैधानिक अस्थाई कनेक्शन लेकर पंडाल में झंाकी के साथ-साथ उपस्थित जनसमुदाय के लिए सुरक्षित व्यवस्था उपलब्ध कराएं।
झांकियों का निर्माण विद्युत लाइनों से सुरक्षित दूरी पर ही करें। अनाधिकृत उपयोग पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता आनंद सिंह ने इसी प्रकार दमोह शहर के सभी नागरिकों से कहा है कि वे पूर्व से विद्यमान विद्युत लाइनों के नीचे मकानों का निर्माण एवं विस्तार कार्य करें।
ही विद्युत खंभों को अतिक्रमण कर अपने परिसर के अंदर करें। ऐसा करना जान-माल के लिए अत्यंत नुकसान देय हो सकता है। किसी दुर्घटना की स्थिति में विद्युत वितरण कंपनी इसके लिए उत्तरदायी नही होगी। अत: विद्युत लाइनों के नीचे किए गए निर्माण को अलग कर ले एवं विद्युत खंभों पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाएं अन्यथा जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैद्यानिक कार्यवाही की जाएगी।